मंगलवार, 16 जून 2015

उधर कोई बेबश बहाता है आंसू....

उधर कोई बेबश बहाता है आंसू, इधर भीग जाता है दामन हमारा।।  ठीक ऐसी ही स्थिति इस युवा गृहणी के मन की है। प्रस्तुत लेख की नायिका जालंधर की है। नाम उजागर करना शायद उसे अच्छा नहीं लगेगा इसलिए चलो काम चलाने के लिए उसका नाम ममता रख लेते हैं। क्योंकि गरीबों, असहायों के लिए उसकी ममता का मानो बांध ही टूट पड़ता है। युवा ममता के पास सम्पन्न घर, सुंदर परिवार, प्यारे बच्चे व हर जगह सहयोगी पति.... अर्थात आनन्द के सागर में डूबे रहने के लिए सब कुछ पर्याप्त है इसके पास !  सब कुछ होते हुए भी फिर भी न जाने क्यों बेचैन और उदास रहती है ममता। समाज के लिए बहुत कुछ कर गुजरने का जज्बा है इस जज्बाती लेकिन धुन की पक्की महिला  में। किसी दुखी को देख कर उसकी सहायता करने का इसको मानों जनून ही सवार हो जाता है। सामन्य तौर पर विनम्र और नाजुक सी दिखने वाली इस महिला में जरूरत पड़ने पर न जाने अदभुत साहस व पराक्रम कहां से आ जाता है?
विवेकानन्द ने उड़ाई नींद - स्वामी विवेकानन्द ने अपने समय में स्वयं और बाद में उनके प्रेरक जीवन और दर्शन ने असंख्य लोगों की नींद उड़ा कर उन्हें देश व समाज के लिए जीवन न्योछावर करने को मजबूर किया है। उन्हीं की पंक्ति में ममता भी स्वयं रे गिनते रहते हैं जब सारा आलम सोता है।                  साल पहले तक लगभग सब ठीक ठाक ही था। समाज की असमानता थोडा परेशान तो करती थी लेकिन घर गृहश्थी और छोटा सा परिवार इसी में ममता भी पूरी तरह डूबी थी। स्वामी विवेकानन्द सार्धशती में संघ के कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में आने के बाद स्वामी को थोडा थोडा पढ़ना क्या शुरू किया कि फिर तो पीछे मुड़ कर देखने का कहां समय मिला और कहां मन किया?समाज के दुःख में आंसू बहाता, रोता- बिलखता विवेकानन्द इसे अपने अंदर आकार लेता अनुभव होने लगा। इसी समय इसे  'विवेकानन्द और सेवा' विषय पर पुस्तक के लिए सामग्री जुटाने का कार्य मिल गया। इस पुस्तक के लिए स्वामी जी के विचार और प्रसंग संग्रह करते व पढ़ते रही सही कसर भी पूरी हो गयी।     गरीब बच्चे बन गए आराध्य- इसके बाद तो हर गरीब बच्चा ममता के लिए आराध्य बन गया। उन्हें देखते ही इसकी ममता का सैलाब उमड़ पड़ता। गरीब बस्ती में जाकर बच्चों को एकत्र करना और उन्हें पढ़ाना,  खिलाना और खेलाना तथा अच्छे संस्कार देना इसकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। इसके लिए इसने संभ्रांत परिवारों की महिलाओं की अच्छी टोली बना ली। सब मिलकर साथ लगती स्लम बस्ती में जाने लगी। ममता के साथ साथ इन महिलाओं को भी नर सेवा- नारायण सेवा का मन्त्र भाने लगा। बस्ती में संस्कार केंद्र के आलावा बड़े  बच्चों को खेल के लिए घर के बाहर खुले स्थान को  खेल के मैदान  में बदल दिया। कबड्डी और अन्य खेलें,  हनुमान चालीस, देशभक्ति के गीत व  प्रेरक बातें यहां की कार्य पद्धति का भाग है। इसके परिणाम स्वरूप् बच्चों  ने नशा छोड़ना शुरू कर दिया है। बच्चे ममता के इशारों पर नाचते हैं। बच्चों को  प्रेरित कर काम पर भेजना तथा कुछ बच्चों के लिए काम तलाशना भी ममता के कार्य में शामिल है। इसके लिए वह अपने सम्पर्क का पूरा उपयोग करती है।                                                                            दीदी! कल मैं पढ़ने नहीं आउंगी, मेरी माँ मरने वाली है-एक दिन संस्कार केंद्र में पढ़ने वाली एक छोटी बच्ची ख़ुशी बोली, दीदी मैं कल पढ़ने नहीं आउंगी। मेरी माँ मरने वाली है। मैं बुआ के पास लुधियाना चली जाउंगी। यह सुनते आखिर कौन पत्थर दिल हृदय नहीं पिघलेगा? फिर ये तो गरीबों के दुःख में बेचैन रहने वाली ममता थी। सारी रात आँखों में निकल गयी। सवेरे बिना कुछ खाए पिऐ अकेली उस बच्ची  ख़ुशी के घर पहुंच गयी। सारे मुहल्ले को इकट्ठा कर लिया। मुझे भी फोन आया। भैया! विवेकानन्द पढ़ने नहीं जीवन में उतारने का विषय है। मेरे केंद्र की बच्ची की माँ मर जायेगी। ऐसे हम किस को पढ़ायेंगे? पढ़ा कर क्या करेंगे? तुरन्त यहां आ जाओ।  मैंने अपनी व्यस्तता बतानी चाही लेकिन उसने कहां सुनी? जब हम वहां पहुंचे तो दृश्य देख कर मन बेचैन हो गया। आखिर  कब हमारा भारत गरीबों के लिए रहने लाईक बने बस्ती की स्थिति दिल्ली के विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने के स्वप्न को चिढ़ाती दिख रही थी।  चारों तरफ गन्दगी, एक छोटे से कमरे में मक्खियों के बीच ख़ुशी की ममी सपना असहाय हो कर मानो मौत का ही इंतजार कर रही थी। वह जीना चाहती थी लेकिन कोई भी उसका सहारा नहीं था। मुहल्ले वालों ने बताया कि पति शराबी है। रात को आ कर दवा दारू करने के बजाय इससे लड़ता है। हमें देख कर सपना के असहाय चेहरे पर थोडा विश्वास जरूर लौटा! ममता ने सपना के इलाज के लिए अपने पति के मित्र डॉ को बुलाया। डॉ के कहते ही अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवा कर सपना को जिला अस्पताल पंहुचाया गया।  इतना ही नहीं ममता  जिला अस्पताल जा कर बीमार सिस्टम में डॉक्टरों व स्टाफ से लड़-झगड़ कर, सपना का फ्री इलाज का केस बनवा कर, इलाज शुरू करवा कर ही घर आई।                                                 साहस भी कम नहीं- ममता के सेवा कार्य से ईसाई मिशनरी भी दुखी हैं। इस बार उनकी सांता क्लॉज की फेरी भी नहीं निकली। कारण इसके लिए भीड़ के लिए इसी बस्ती से बच्चे आते थे। लेकिन देश भक्ति के रंग में रंग जाने के कारण अब बच्चे कहां से आते? प्रेम, शांति और अहिंसा के पुजारी ये मिशनरी गुंडागर्दी पर उत्तर आए। कुछ दिन पहले रात्रि शाखा  के समय डर का वातावरण बनाने के उदेश्य से दादा और गुंडे जैसी शक्लों वाले तीन चार लड़के मोटर साईकल पर खड़े रहते। उन्हें लगता था कि बच्चे और ये महिला डर जायेगी। इसकी कुछ सहेलियाँ डर भी गयी। लेकिन ममता तो किसी और ही मिटटी की बनी है। जब ईसाई मिशनरियों का यह दाव नहीं  चला तो एक दिन दो लड़के सामान बेचने के बहाने घर में घुसने के लिए आ धमके। संयोग से उस समय ममता दरवाजे पर ही खड़ी थी। इसने तुरन्त निर्णय लेते हुए दरवाजा बन्द कर - पड़ोसी के घर जा कर आती हूँ ' कह कर चली गयी। इस प्रकार  उनका यह बार भी उनका बार भी खाली चला गया। ममता की सूझबूझ एवम्  ईश्वर कृपा से बड़ा हादसा टल गया। इतना सब होने पर भी ममता आत्म्विश्वास से पूरी तरह लबरेज है।  समाज सेवा की अपनी धुन में सेवा कार्य में व्यस्त है। सेवा का इसका जनून बढ़ता ही जा रहा है। गरीबों की सेवा के लिए इसने अपनी सहेलियों की संस्था बनाने का संकल्प लिया है।                   समय का आह्वान स्वीकार करें सम्पन्न गृहिणियां-  भारत को अपनी सम्पन्न महिला शक्ति से बहुत उम्मीदें हैं। महिला का दिल नरम व कोमल होता है। आज उसके अंदर की माँ के ममत्व का दायरा बढ़ाने की जरूरत है। इन सम्पन्न, समझदार माताओं के प्यार की ओवर डोज के कारण इनके बच्चे बिगड़ रहे हैं और करोड़ों गरीब बच्चे ममता की छाँव के लिए तरस जाते हैं। अपने एक-दो बच्चों के लिए सारी ममता लुटाने वाली माताएं गरीब बस्तियों के बच्चों को भी अपनी सन्तान  मान लें तो देश का बहुत कुछ परिदृश्य बदल जायेगा। काश! आज सम्पन्न घरों में  राग- रंग में डूबी, सामाजिक सरोकार के प्रति निष्क्रिय व उदासीन,  अनेक शारीरिक व मानसिक बीमारियों को निमन्त्रण देती असंख्य गृहिणियां ममता का अनुकरण करें तो समाज का चित्र बदलते देर नहीं लगेगी। लगभग 116-117 साल पहले स्वामी विवेकानन्द की प्रेरणा से भारत की सेवा का जज्बा दिल में लिए हजारों किलोमीटर दूर आयरलेंड की मार्गरेट नोबुल भारत की सेवा के लिए स्वयं को प्रस्तुत कर देती है। अपना देश, धर्म व संस्कृति छोड़ क्र मार्गरेट नोबुल से भारत भक्त निवेदिता में बदल सकती है। भारत के गरीबों का दुःख उसे सन्यस्त जीवन जीने के लिए बाध्य  कर सेवा के लिए भारत में ला पटक सकता है तो भारत की हमारी बहनें अपने ही गरीब देशवासियों के दुःख के प्रति उदासीन कैसे हो सकती हैं?

बुधवार, 3 जून 2015

शिक्षा और शिक्षक विकास को समर्पित विद्या भारती का आचार्य प्रशिक्षण वर्ग

नर से नारायण बना देने, समय की धारा का मुख मोड़ देने, भगवान से भी पहले पॉन्व छूने के अधिकारी हमारे गुरु अपनी यात्रा में आज शिक्षक, अध्यापक के पड़ाव पार करते हुए शुद्ध वेतनभोगी कर्मचारी या टयूसन में पूरी तरह डूबे प्राणी के रूप में देखे जा सकते हैं। किसी समय  का यह श्रेष्ठ वर्ग कुछ अपवाद छोड़ कर आज सरस्वती के स्थान पर लक्ष्मी की आराधना में जुट गया लगता है। आखिर यह सब क्यों और कैसे हुआ? हमारी इस महान संस्था का यह पतन क्यों और कैसे हुआ? इस विषय पर चिंतन इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि यह गिरावट केवल इस गुरु संस्था की नहीं बल्कि हमारे राष्ट्र के पतन का मूल भी इसी मे छिपा है। इस गम्भीर विषय पर योग्य विद्वान चिंतन कर चुके है आगे भी करेंगे।  लेकिन आज सबसे बड़ी चिंता का विषय है कि हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति को समाप्त कर गुरु को केवल वेतनभोगी कर्मचारी में बदलने का जो काम अंग्रेजों ने किया वह आज भी उसी तरह चल रहा है। वर्तमान परिस्थिती में हमारे अध्यापकों की स्थिति - न खुदा मिला न बिसाले सनम' जैसी हो गयी है। आर्थिक दौड़ में भी हम अध्यापक आज कहीं नहीं दिखते और इज्जत की तो बात ही क्या? यद्यपि सबकी स्थिति ऐसी नहीं, आज भी हमारी श्रेष्ठ गुरु परम्परा की टिमटिमाती ज्योति को कुछ महानुभाव कहीं-कहीं थामे देखे जा सकते हैं।
आचार्य की महान परम्परा- आज से 2072 साल पहले एक आचार्य ने इतिहास की धारा का मुंह मोड़ दिया था। सत्ता के नशे में चूर राजा को न केवल सत्ताच्युत किया बल्कि विदेशी आक्रमणकारी को भी करार जबाब दिया। इसके बाद सैकड़ों वर्षों तक विदेशी हमलावरों को भारत की ओर बुरी नजर से देखने का साहस नहीं हुआ। इतिहास के इस महान नायक और उनके सभी साथियों के नाम हम निश्चित जान ही गए होंगे। इसके साथ ही हमारी गुरु शिष्यों की लम्बी श्रृंखला है। इसमें प्रमुख शिवाजी- समर्थ गुरु रामदास, बन्दा बहादुर- श्री गुरु गोबिंद सिंह और आधुनिक काल के रामकृष्ण परमहंस-स्वामी विवेकानन्द तथा बिरजानन्द - स्वामी दयानन्द आदि गुरु- शिष्य की जोड़ी ने नया इतिहास रच दिया दिया था। हमारे आचार्य अदभुत मिटटी से बने होते थे। इनके तेजस्वी व्यक्तित्व का ही परिणाम था कि दशरथ जैसे महान पराक्रमी राजा नंगे पान्व उन्हें लेने दरवाजे  पर आते थे। कुलपति से मिलने के लिए राजा को प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। हमे देश के उत्थान के लिए अपने आचार्यों का वह तेज वापिस लौटाना होगा। इसके लिए आचार्यों को भी वहुत कुछ करना होगा और समाज को भी। समाज को आचार्य के आर्थिक पक्ष की चिंता करनी होगी। दुनिया के कई देशों की तरह भारत में भी  शिक्षण को सबसे ज्यादा आकर्षक बना होगा ताकि समाज का प्रतिभशाली वर्ग इस क्षेत्र में आगे आए। आज कुछ अपवाद छोड़ कर जिसको कहीं नॉकरी नहीं मिलती वह अध्यापन के क्षेत्र में आ जाता है। शिक्षक जैसा कोई गुण इनमे नहीं दिखाई देता। विद्यालय के तुरन्त बाद प्रॉपर्टी या अन्य व्यवसाय में ये महानुभाव खोये देखे जा सकते हैं। आचार्य वर्ग को अपना स्तर स्वयं ऊँचा उठाना होगा।
आचार्य को प्रतिष्ठत करने मे प्रयासरत विद्या भारती- शिक्षा जगत की उपरोक्त समस्या का वर्णन एक बात है लेकिन प्राचीन गौरव के प्रकाश में समाधान की दिशा में कुछ कर लेना यह अलग विषय है। वर्तमान अध्यापक को आचार्य या गुरु जैसे श्रेष्ठ पद का दायित्व बोध कराने की दिशा में हुए प्रयास भी नगण्य जैसे कहे जा सकते हैं। सन्तोष और प्रसन्नता का विषय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा प्राप्त कर नाना जी देशमुख ने  सन् 1952 में एक छोटे से शिशु मन्दिर के रूप में एक चिराग जलाया। वर्तमान में इस संस्थान के द्वारा लगभग 15000  विद्या मंदिर तथा 10000 के आसपास संस्कार केंद्र सफलतापूर्वक चलाये जा रहे हैं। सरकार के बाद सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था बन गयी है विद्या भारती। भारतीय जीवन मूल्यों के आधार पर आधुनिक एवम् संस्कारप्रद शिक्षा देने के लिए एक बड़ा प्रयास चल रहा है। अध्ययन, अध्यापन  पुस्तक लेखन एवम् शोध के लिए गम्भीर प्रयास चल रहे हैं।
आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का अदभुत वातावरण- विद्या भारती शिक्षा एवम् शिक्षकों का स्तर ऊँचा उठाने के लिए प्रतिवर्ष आचार्य प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करती है। पंजाब में सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नाभा में किया गया। 40 विद्यामन्दिरों से 168 आचार्य दीदियों ने प्रशिक्षण ग्रहण किया। शिविर के उद्घाटन पर कोटकपूरा से  स्वामी 1008 हरि गिरी जी महाराज तथा समापन केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति डॉ. कुलदीप अग्निहोत्री उपस्थित थे। शिक्षा का भारतीय स्वरूप्, आदर्श शिक्षक, शिक्षण की वैज्ञानिक एवम् आधुनिक पद्धतियाँ आदि विषयों  के अतिरिक्त सामाजिक सरोकारों पर भी शिक्षकों का मार्गदर्शन किया गया। इसके साथ प्रात: जागरण से लेकर रात्रि सोने तक अनुशासित दिनचर्या का अभ्यास कराया गया। शिक्षा स आदर्श आचार्य बनने का संकल्प एवम् शिक्षण के अनुरूप कक्षा में अध्यापन के उत्साह के साथ सभी आचार्य-दीदियां अपने घरों को लौटे।