रविवार, 30 नवंबर 2014

भारत को संघरूपी कल्पवृक्ष देने वाले अदभुत मनीषी थे डॉ. हेडगेवार

तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं- इस श्रेष्ठ और उच्च भाव से प्रेरित था संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जीवन। आध्यात्म और देशभक्ति का सुमेल बैठाने वाले डॉ. हेडगेवार ने स्वामी विवेकानन्द की इच्छा - 'थोड़े समय के लिए सब देवी देवताओं को एक और रख कर भारतमाता को अपना आराध्य बनाने के आह्वान' को साकार कर दिया। डॉ. हेडगेवार का बहुआयामी व्यक्तित्व हिमालय से ऊँचा और समुद्र से गहरा है। उनके 51 वर्ष के छोटे लेकिन अत्यंत सक्रिय जीवन वृत्त को एक लेख में समेटना समुद्र को घड़े में समाने की असफल चेष्टा जैसा ही है। इस लेख में उनके प्रेरक जीवन की मात्र एक झलक ही मिल जाये तो काफी है।
ऋषि परम्परा के वाहक डॉ. हेडगेवार-     
                  समाजरुपी कबूतर को बचाने के लिए राजा शिवि की तरह कबूतर के बजन के समान अपना मांस देने तथा वृत्रासुर के आतंक से मुक्त कराने के लिए देवताओं के आग्रह पर बज्रास्त्र बनाने के लिए अपनी हड्डियां देने वाले महर्षि दधीचि की परम्परा के आधुनिक प्रतीक थे डॉ. हेडगेवार। जब देश को स्वंतत्र कराने के लिए युवकों में अंग्रेज की गोली खाने या फांसी चढ़ जाने का वातावरण गर्म था, क्रन्तिकारी अपनी जवानी को राष्ट्रदेव के चरणों में चढ़ाने को ललायत थे, अधिकांश कांग्रेस के नेता जेल जाने को ही देश भक्ति मानते थे। ऐसे समय में इस महापुरुष ने सिंहनाद किया कि अवश्यकता पड़ने पर देश के लिए मर मिटना, जेल जाना जरूरी है लेकिन उससे भी बड़ी देशसेवा देश के लिए जीना और जेल से बाहर रह कर अंग्रेज के विरुद्ध समाज को लामबंद करना है। उन्होंने अपनी सोच और व्यवहार में राष्ट्र को वरीयता देने वाले संस्कारित युवकों को तैयार कर उन्हें संगठन की माला में पिरो देने का असंभव कार्य करके दिखा दिया। असंभव इसलिए क्योंकि उस समय जब डॉ. हेडगेवार ने हिन्दू संगठन को अपना जीवन कार्य बनाया उस समय सामान्य धारणा थी कि चार हिन्दू कभी एक साथ, एक दिशा में नहीं चल सकते जब तक पांचवां उनके कन्धे पर न हो। इसी समय 1909 में बंगाल के यू. एन. मुखर्जी ने हिन्दू जाति के लिए डाईंग रेस का सिद्धान्त प्रतिपादित किया था। ऐसे विपरीत समय में जब डॉ. हेडगेवार ने हिन्दू संगठन की घोषणा की तो सब हैरान रह गए। डॉ. हेडगेवार की कार्यशैली और स्वयं को प्रचार- प्रसिद्धि से दूर रखने की प्रकृति का ही परिणाम है कि आज संघ की चर्चा सर्वदूर है लेकिन संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार को बहुत कम लोग जानते हैं। आने वाली पीढियां डॉ. हेडगेवार को एक कुशल संगठक, मौलिक चिंतक और शून्य से सृष्टि रचने वाले अद्भुत जीवट के धनी तथा भारत को हिन्दू संगठनरूपी कल्पवृक्ष की भेंट देने वाले मनीषी के रूप में जानेंगीं। संघ को समझने के लिए डॉ. हेडगेवार के जीवन को समझना अत्यंत आवशयक है। आईये! उस महा पुरुष के जीवन और दर्शन को समझने का प्रयास करें।
जन्मजात देशभक्त थे डॉ. हेडगेवार-
               अप्रैल एक 1889, हिन्दू नववर्ष अर्थात वर्ष प्रतिपदा के ऐतिहासिक दिन पर एक अत्यंत सामान्य कर्मकांडी ब्राह्मण पिता बलिराम हेडगेवार तथा माता रेवती की कोख से बालक केशव ने जन्म लिया। तीन भाई तथा चार बहनों का बड़ा परिवार भयंकर गरीबी से जूझ रहा था। आय का मात्र माध्यम पुरोहित्य कर्म था। सरस्वती की आराधना के सिवाए और कोई भी कार्य घर में नहीं होता था। बालक केशव बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि, स्वाभिमानी तथा जिद्दी था। जिस उम्र में बच्चे मिठाई के लड़ते है, जिद्द करते हैं उसी उम्र में बालक केशव ने महारानी विक्टोरिया के राज्यारोहण के 60 साल पूरे होने पर 22 जून 1897 को स्कूल में बांटी जाने वाले लड्डू को कूड़े के ढेर में फैंक दिया। एडवर्ड सप्तम के राज्यारोहण पर आतिशबाजी देखने नहीं गए। सनकी अंग्रेज मजिस्ट्रेट को सलाम करने से यह कह कर मना कर दिया कि इज्जत मांगी नहीं अर्जित की जाती है।' Respect is commanded not demanded.
स्वंतन्त्रता सेनानी डॉ साहिब-
बालक केशव ने दशवीं कक्षा में 1907 में नील सिटी हाई स्कूल में वन्देमातरम का जय घोष कर सबसे पहले अंग्रेज सत्ता को सार्बजनिक चुनोति दी। आगे मेडिकल की पढ़ाई के लिए कलकत्ता का च्ययन भी विचारित था। कलकत्ता उन दिनों क्रांतिकारियों की काशी माना जाता था। कलकत्ता के ये साल आज के युवा के लिए अत्यंत प्रेरक हैं। केशव का आर्थिक कठिनाई के चलते दोस्तों के साथ कमरे में रहना, रात को सो जाने पर उनकी किताबें पढ़ना, क्रांतिकारियों के कार्य को आगे बढ़ाना तथा कालेज एवं समाज सेवा की अनेक गतिविधियों में पूरी सक्रियता लेकिन इससे भी बड़ी बात ये सब करते हुए पढ़ाई में आगे रहना बड़ी विशेषता दिखती है। केशव के ऊँचे ठहाकों में गरीबी का दर्द बेचारा नजरें छुपाता फिरता था। केशव की जोश में होश बनाये रखना, साहस व् सूझबूझ तथा पैनी दृष्टि साथियों को हैरान कर देती थी। अंग्रेज पुलिस के सीआईडी के लोगों की सीआईडी केशव करता था। मुहल्ले में विद्यार्थियों के कमरे पर पड़ने वाले पत्थरों को इन्होंने अपनी विशेष शैली से रोक लिया। इन्होंने मुहल्ले वालों को कहा कि अगर हमारे कमरे में पत्थर आने नहीं रुके तो सड़क पर जो भी व्यक्ति मिलेगा मैं उसकी पिटाई करूँगा। आश्चर्य कि अगले दिन से पत्थर पड़ने बन्द हो गए। कालेज के अंतिम दिनों में प्रिंसिपल के ब्रह्म देश में आकर्षक नोकरी के प्रस्ताव को यह कह कर विनम्रतापूर्वक ठुकरा देना कि जब तक मेरा देश गुलाम है मैं अपने लिए कोई भी काम नहीं करूँगा वास्तव में उनकी देश के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना को दर्शाता है। देश की आजादी के प्रत्येक कार्य में डॉ. साहिब आगे रहते थे। वे कांग्रेस और क्रांतिकारियों में प्रथम विश्व युद्ध के समय 1857 एक बार फिर दोहराने के लिए इन्होंने पूरे देश में शस्त्रों का जाल बिछा दिया। लेकिन इनकी पारखी नजरों ने कमजोर कड़ियों को तुरन्त भांप लिया और बिना देर किए निष्काम कर्मयोगी की तरह उसी उत्साह, परिश्रम और सावधानी से किसी को कानों कान खबर लगे बगैर सब कुछ समेट भी लिया। यद्यपि डॉ साहिब तिलक के अनुयायी होने के कारण गर्म दलीय थे तो भी कांग्रेस तथा क्रांतिकारियों में डॉ. साहिब समान रूप से सम्मान प्राप्त थे। कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति से पूरी तरह असहमत होते हुए भी कांग्रेस के आह्वान पर असहयोग आंदोलन और जंगल सत्याग्रह में दो बार जेल यात्रा कर चुके थे। डॉ. साहिब 1920 में लोकमान्य तिलक के देहांत से उत्प्न रिक्तता की पूर्ति के लिए कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए दुनिया से विरक्ति ले चुके महृषि अरविन्द को मनाने पांडिचेरी गए।
चिंतक हेडगेवार
    डॉ केशव अपनी डाक्टरी की पढ़ाई पूरी कर 1914 में नागपुर आ गए। नागपुर आते ही समाज जागरण के अनेक कार्यों में डट गए। नोकरी, व्यवसाय और शादी के सभी प्रस्तावों को स्पष्टरूप से नकार दिया। दिन रात एक ही धुन अर्थात देश की आजादी। सब कुछ करते हुए समाज की नब्ज टटोलने का भी प्रयास करते रहे। महान संस्कृति, इतिहास और महापुरुषों की अखण्ड श्रृंखला वाला यह देश आखिर बार बार गुलाम क्यों हो जाता है? गहन अध्ययन, चिंतन और प्रत्यक्ष अनुभव के आधार पर समाज संगठन का अभाव, सर्व सामान्य जन में देशभक्ति की कमी इस सारी दुरावस्था के लिए बड़े कारण ध्यान में आए। और उस समय के बड़े नेताओं महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष वीर सावरकर आदि सबसे चर्चा कर अपना सारा जीवन समाज के संगठन के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया।
साहसी डॉ. हेडगेवार
देशभक्ति के साथ निडरता इनके रक्त में ही समायी थी। खतरों से खेलने में तो इन्हें जैसे आनन्द ही आता हो। एक बार डॉ. साहिब गाड़ी में कहीं जा रहे थे। गाड़ी में पैर तक रखने की जगह नहीं थी। एक डिब्बा जो अंग्रेजों के लिए आरक्षित था एकदम खाली था। डॉ. साहिब से यह अन्याय शन नहीं हुआ। उन्होंने जैसे कैसे अंदर जा कर उसके दरबाजे खोल कर जनता को ऊंचीं आवाज में अंदर आने को कहा। देखते ही देखते सारा डिब्बा भर गया। अंग्रेज निरीक्षक गुस्से से उबल पड़ा और जोर से लोगों को बाहर जाने के लिए कहा। उसने बाहर न जाने पर डंडे से पीटने की धमकी दी। लोग घबरा कर बाहर जाने लगे तो डॉ. साहिब ने और भी ऊँची आवाज में कहा कि अगर कोई भी बाहर गया तो उसे मैं पिटूँगा। सब शांत हो कर बैठ गए। डिब्बा खाली करने में असफल रहा अंग्रेज इंस्पेक्टर पैर पटकता हुआ चला गया। इसी प्रकार कालेज के दिनों में इसी साहस व् सूझबूझ से मुहल्ले के शरारती लोगों द्वारा इनके कमरे में फैंके जाने वाले पत्थर रुकवाये थे। 
संगठक हेडगेवार
डॉ. साहिब की सङ्गठन कुशलता अदभुत थी। ये स्वयं 'क्रिया सिद्धि सत्त्वे भवति महतां नो उपकरणे' अर्थात महान लोग साधनों के बिना केवल अपने सत्व के बल पर लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं की साक्षात् मूर्ति थे। खुले मैदान में कुछ बच्चों व्  युवकों को खेल, गीत आदि साधारण से कार्यक्रमों के द्वारा विश्व का सबसे बड़ा सन्गठन खड़ा कर लेना किसी चमत्कार से कम नहीं है। और सन्गठन भी ऐसा जहां व्यक्ति लेने के नहीं बल्कि देने के लिए स्वयं को प्रस्तुत करता है। अपनी जयजयकार नहीं बल्कि देश की जय जयकार की इच्छा रखता है। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने देश के लिए कल्पवृक्ष की तरह बन गया है। देशप्रेमियों की उम्मीदों तथा देशविरोधियों के लिए भय का केंद्र है यह संगठन। आने वाली पीढियां डॉ. हेडगेवार को कुशल सन्गठन करता के रूप में जानेंगी।

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014

क्या कश्मीर में खिलेगा कमल ?

क्या इस बार कश्मीर घाटी में कमल खिलेगा? क्या इस पहाड़ी राज्य का राजनैतिक इतिहास करवट लेगा? क्या मोदी लहर इस राज्य में भी परम्परागत राजनैतिक समीकरणों को धराशायी कर भाजपा को सत्ता तक पहुंचा देगी? अगर मुख्यमन्त्री श्री अब्दुल्ला और मुफ़्ती महबूबा की राजनैतिक घबराहट, राज्य में मुस्लिम नेताओं का बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल होने की होड़ और अलगाववादी नेता सज्जाद लोन की मोदी स्तुति तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश को देखा जाये तो उत्तर हाँ में ही आता लग रहा है। मोदी के जादू को लेकर अपनी पिछली  सारी भविष्यवाणियां गलत हो जाने के कारण राजनैतिक पण्डित भी मोदी मैजिक को स्वीकारने लगे हैं। उनमे से अधिकांश कहने लग पड़े हैं कि भाजपा जम्मू कश्मीर में हरियाणा नहीं तो महाराष्ट्र तो दोहरा ही देगी। जैसे-जैसे जम्मू कश्मीर राज्य विधान सभा चुनाव की तिथियाँ नजदीक आ रही है वैसे वैसे राज्य की जनता की ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में भारत भक्त शक्तियों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। इसका बड़ा कारण है कि इस राज्य में विधान सभा चुनाव मात्र किसी दल की सरकार बनने या न बनने तक सीमित नहीं हैं। सीमावर्ती राज्य होने  के साथ साथ मुस्लिम साम्प्रदायिक राजनीति के चलते पाक और चीन को यहां खुल कर खेलने का अवसर मिलता रहा है। देशवासियों को बड़ा गिला रहा है कि गैरों से भी ज्यादा अपनों की बेबफाई के चलते भारत यहां हमेशा हाशिये पर ही रहता आया है। लगता है राज्य के लोगों ने देश के इस शिकवे को दूर करने का मन बना लिया है। इस बार राज्य में राजनैतिक फिजा बदली बदली सी लग रही हैं इसीलिये इस बार  भारत विरोधी शक्तियां विधान चुनाव को लेकर बेहद परेशान लग रही हैं। उन्हें इस बार अपने पैरों के नीचे से जमीन खिसकती लग रही है।
तौबा करनी होगी साम्प्रदायिक राजनीति से-
स्वंतत्रता के समय से ही जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान और चीन के आलावा अन्य भारत विरोधी शक्तियों ने अपना अखाडा बनाया है। इस अखाड़े में राज्य की निर्दोष जनता दशकों से पिस रही है। यहाँ यह कहना भी आवश्यक है कि यहां की जनता के दुःख तकलीफों के पीछे अब तक राज्य में प्रभावी रही पाक परस्ती और मुस्लिम कट्टरता को बढ़ावा देने वाली राजनीति भी बराबर की दोषी है। यह एक जमीनी सच्चाई है कि विश्व की ये चीनी और पाकी शक्तियां इस राज्य में राष्ट्रवादी शक्तियों को मजबूत होते नहीं देखना चाहती क्योंकि इन्हें मालूम है कि वे अपना खेल तभी तक खेल सकेंगी जब तक यहां पाक समर्थक या पाक के प्रति नरम रुख रखने वाले लोगों की सरकार रहेगी। यहां यह कहना जरूरी लगता है कि राज्य की जनता के भारत के प्रति रूखेपन के पीछे बड़ा कारण दिल्ली का विचित्र व्यवहार भी रहा है। यहां जो व्यक्ति या दल भारत को जितनी गलियां देता था दिल्ली उसे उतना ही पुचकारती और अनेक तोहफ़ों से नबाजती थी। इसके विपरीत भारत माता की जय बोलने का अर्थ अपने लिए गाली और गोली के रूप में संकट को आमन्त्रित करना था। अब दिल्ली बदली है। भारत विरोधियों को सजा तथा भरतभक्तों को पुरस्कार का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। चीन और पाक के कान भी मरोड़े जा रहे हैं। सीमा पर सेना को खुली छूट देकर आतँकवाद की नकेल कसी जा रही है। राज्य में भारतभक्त  सरकार आते ही परिदृश्य पूरी तरह बदलने वाला है। राज्य के लोगों को आतंकवाद से मुक्ति तथा विकास की राजनीति का स्वाद चखने को मिलेगा। राज्य में भारतभक्त सरकार लाने में राज्य की जनता के दुःख तकलीफों से मुक्ति की चाबी छुपी है यह बात सर्वदूर फैलती जा रही है।
राष्ट्रवाद ही है समाधान
भारत के सीमावर्ती राज्य होने के कारण जम्मू कश्मीर विधान सभा के चुनाव परिणामों पर राज्य की जनता के साथ साथ सम्पूर्ण देश और दुनियां की निगाहें टिकी हैं। क्या राज्य की जनता जम्मू कश्मीर की साम्प्रदायिक राजनीति से बाहर निकल कर विकास और भरष्टाचार से मुक्ति को तरजीह देगी? क्या धरती पर स्वर्ग कहे जाने वाले इस राज्य में परिवारवाद की जगह राष्ट्रवाद गूंजाने का समय आ गया है? जम्मू कश्मीर विधान के चुनाव राज्य की जनता के सामने अपना भविष्य स्वयं अपने हाथों लिखने का एक देव दुर्लभ अवसर है। हर पांच साल में आने वाले अवसर के लिए दुर्लभ! शब्द मैंने सोच समझ कर प्रयोग किया है। अभी तक इस राज्य की जनता के सामने अब्दुल्ला परिवार, मुफ़्ती परिवार या फिर कांग्रेस  ही विकल्प के रूप में थे। कहने की आवश्यकता नहीं कि इन सभी दलों ने राज्य की जनता के दुःख तकलीफ का समाधान ढूंढने के बजाए अपने सत्ता सुख को ही प्राथमिकता दी है। जम्मू कश्मीर की जनता ने  इन दोनों दलों की साम्प्रदायिक राजनीती से तंग आ कर राष्ट्रीय दल कांग्रेस को चुना लेकिन परिणाम वही ढाक के तीन पात ही रहा। इतना ही नहीं तो कांग्रेस ने राज्य में मुस्लिम कट्टरता को हवा देने में तो बाजी ही मार् ली। जनता ने हर बार स्वयं को ठगा ही अनुभव किया। यह तो ठीक ऐसा ही रहा-
सोचा था क़ि हाकिम से करेंगे शिकायत।
कमबख्त वो भी तुझे चाहने वाला निकला।।
बहुत जख्मों पर मरहम लगाना बाकि है-
जम्मू कश्मीर राज्य भारत के लिए महज एक राज्य नहीं है। इस राज्य के साथ भारत के सांस्कृतिक व् ऐतिहासिक सम्बद्ध रहे हैं। स्वतंत्रता के बाद से लेकर इस राज्य में शांति और भारत के साथ जोड़े रखने में भारत ने हजारों सैनिकों के बलिदान और आम आदमी के टैक्स की अरबों की धनराशि के रूप में भारी कीमत चुकाई है। स्वंतत्रता के समय जब सारा देश जश्न मना रहा था इस राज्य को पाक के हमले का शिकार होना पड़ा था। पांच सौ से अधिक रियासतों को भारत से जोड़ने का अभियान पठानकोट से आगे निकलते ही कमजोर पड़ गया। पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जिद के आगे भारतभक्त राजा हरि सिंह को अपमानित तथा पाकपरस्त शेख अब्दुल्ला को पुरस्कृत किया गया। भारत के अपमान का यह सिलसिला जो शुरू हुआ वह अभी तक वैसे ही चलता आ रहा  है। लेकिन इससे राज्य की जनता को क्या मिला? परिवारवाद, भरष्टाचार, आतँकवाद और घोर गरीबी ही हिस्से आई। भारतविरोध के चलते देश की जो हानि हुई सो हुई लेकिन धरती के स्वर्ग जम्मूकश्मीर की भी कम दुर्दशा नहीं हुई। आज लाखों कश्मीरी वनवास की जिंदगी जीने को बेबश हैं। 1947 में पाक से आए लाखों हिन्दू शरणार्थी राज्य में वोट के अधिकार के लिए जूझ रहे हैं। इस राज्य की बेटियां राज्य से बाहर शादी होते ही अपनी पैतृक सम्पत्ति से अधिकार खो बैठती हैं। धारा 370 के चलते राज्य केंद्र की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हो रहा है। कश्मीर घाटी जम्मू और लेह लद्दाख के रेवन्यू पर पल रही है। राज्य में मुस्लिम कट्टरवाद को प्रभावी रखने के लिए सभी मान्य मापदण्डों को नकार कर घाटी में सीटें अधिक रखी गयी हैं।
राज्य के मुस्लिम बन्धुओं को भी समझ में आने लगा है कि मुस्लिम देश और दुनियां में वहीं सुखी है जहाँ वे अमुस्लिमों से शासित हैं। मुस्लिम राजनेता उनकी धार्मिक संवेदनशीलता का दुरूपयोग कर उन्हें अल्लाह का राज्य बनाने के लिए उनके हाथ में बन्दूकें थमा देते हैं और खुद जन्नत के ऐशोआराम में खोये रहते हैं। अभी तक का अनुभव तो इस बात को चीख चीख कर कह रहा है कि जम्मू कश्मीर को दोबारा वहां के परम्परागत दलों के हाथों सौंपना बन्दर के हाथ उस्तरा पकड़ा देना ही होगा। भगवान शिव की धरती को इन्होंने आतंकवादियों की ऐशोआराम की स्थली में बदल दिया है। आतँकवाद के चलते हजारों निर्दोष नागरिकों की सिसकियां इन दोषी  राजनेताओं को सजा देने की मांग कर रही हैं।  क्या कश्मीर को आज के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए अपने यहां कमल को खिलाना होगा? ईमानदार विश्लेषण तो हाँ में ही उत्तर देता है। क्या राज्य की जनता इस अवसर का अपने दूरगामी हित के लिए उपयोग करेगी या अपने राजनेताओं के शोषण का शिकार होती रहेगी?